नोएडा (संवाद)। सेक्टर-82 के पॉकेट-7 स्थित सेंट्रल पार्क में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। मंगलवार को कथा पंडाल को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया। कथा व्यास नीलांशु दास महाराज ने कहा कि परमात्मा ही परम सत्य हैं और जब मन उनकी ओर केंद्रित होता है तो संसार के मोह समाप्त हो जाते हैं।