दादरी के सादोपुर गांव स्थित जेएसबी बॉक्सिंग अकादमी में आयोजित यूपीबीए अंडर-12 मिनी बालक यूपी स्
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी के सादोपुर गांव स्थित जेएसबी बॉक्सिंग अकादमी में शनिवार को यूपीबीए अंडर-12 मिनी बालक यूपी स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 का आगाज हुआ। पहले दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे करीब 133 बाल मुक्केबाजों ने अलग-अलग भार वर्गों में दमखम दिखाया। राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि इसका उद्देश्य कम उम्र में ही मुक्केबाजी की प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना है। जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव प्रवेश बैसोया ने बताया कि प्रतियोगिता में 23, 25, 27, 30, 33, 35, 37, 40, 43, 46, 49, 52, 55, 58 और 61 किग्रा भार वर्ग में मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान मा. भूपेंद्र नागर, कोच प्रमोद कुमार, कोच सोनम आदि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।