फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: करवा चौथ पर सेवानिवृत्त जज की पत्नी से दो बदमाशों ने चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
करवा चौथ सेवानिवृत्त जज की पत्नी से दो बदमाशों ने चेन लूटी
विज्ञापन

- बाइक सवार आरोपियों ने की वारदात, फुटेज खंगाल रही पुलिस
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र में करवा चौथ पर सक्रिय हुए बाइक सवार बदमाशों ने अल्फा-2 सेक्टर में सेवानिवृत्त जज की पत्नी से सोने की चेन लूट ली। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज जुटाकर आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन


अल्फा-2 निवासी सेवानिवृत्त जज की पत्नी कृष्णा मंगलवार करीब 7.30 बजे घर के बाहर निकली थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश पता पूछने के बहाने रुके और कृष्णा के गले से चेन लूटकर भाग गए। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। सूचना पर बीटा-2 थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया लेकिन सफलता नहीं मिली। एसीपी रामकृष्ण तिवारी का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। दो टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें