जहांगीरपुर (संवाद)। नगर पंचायत जहांगीरपुर के अस्थायी गोआश्रय स्थल में गोपाष्टमी पर पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गोवंश को फूलमालाएं पहनाकर तिलक लगाया गया और गुड़ खिलाया गया। अंतरराष्ट्रीय धर्मपीठ न्यास परिषद के अध्यक्ष आकाश गुरुजी अटारी वाले ने कहा कि गोमाता के पूजन से 33 कोटि देवी-देवताओं की पूजा का फल प्राप्त होता है। समाजसेवी दीपू मीणा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल की सराहना करते हुए आभार जताया। इस दौरान बनवारी लाल शर्मा, सुमित अत्री, करण पंडित, विकास पंडित, मनोज सिंह, हृदेश, सभासद कुमरसैन, मनीष जादौन और किशन ठेकेदार आदि मौजूद रहे।