फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ओम प्रकाश माथुर ने सत्यवती मिश्रा को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की धर्मपत्नी स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा को श्रद्धांजलि देने के लिए केरल के नवनियुक्त राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर सोमवार को नोएडा स्थित उनके आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत सत्यवती मिश्रा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ओम प्रकाश माथुर ने कलराज मिश्रा और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में उन्हें सांत्वना दी। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, जिला महामंत्री अमित त्यागी, मनोज चौधरी, पद्मेश द्विवेदी, भूपेश चौधरी और खुर्रम रिजवी सहित कई लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें