नोएडा। अवधि पूरी कर चुके वाहन सड़क पर न उतरें इसे सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने अभियान शुरू किया है। जिले में प्रवर्तन की टीम सक्रिय होकर जांच कर रही है। ऐसे वाहन सड़क पर मिलने पर उनके विरुद्ध सीज की कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों की आरसी रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। ऐसे वाहनों के सड़क पर चलने से प्रदूषण अधिक फैलता है। इस कारण पुराने वाहनों के विरुद्ध सीज की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जून के महीने में 443 वाहनों की अवधि पूरी हुई थी। ऐसे ही जुलाई महीने में 389 वाहन की सूची जारी की गई है। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडेय ने बताया कि निर्धारित अवधि पूरी कर चुके वाहन एनसीआर में वैध नहीं हैं। ब्यूरो