ग्रेटर नोएडा। घोड़ी-बछेड़ा गांव के पुराने तालाब को पुनर्जीवित किया जाएगा। एनजीटी के आदेश के अनुपालन में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण यह काम कराएगा। जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह के मुताबिक, विशेषज्ञों की निगरानी में आधुनिक तकनीक और प्राकृतिक शोधन विधियों का इस्तेमाल होगा। पहले सिल्ट निकालने और लैंडस्केपिंग का काम कराया जाएगा। बारिश का पानी तालाब तक पहुंचाने और गंदगी रोकने की व्यवस्था भी होगी। इस परियोजना पर प्राधिकरण करीब 1.56 करोड़ रुपये खर्च करेगा। ब्यूरो