कासना स्थित जिला कार्यालय पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन की बैठक में मौजूद संगठन के पदाधिकारी और क
फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन की मंगलवार को कासना स्थित जिला कार्यालय में बैठक हुई। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुरानी जिला कार्यकारिणी की सभी इकाइयों को भंग करने का फैसला लिया गया। जिलाध्यक्ष मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि नई टीम में सक्रिय और जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को जगह दी जाएगी। बैठक में प्रेम प्रधान, कुलबीर भाटी, राकेश नागर, गौरव भाटी, यतेंद्र नागर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।