नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जूनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों को पुराने छात्रों की किताबें उपलब्ध कराई गईं हैं। कॉलेज प्रशासन ने यह व्यवस्था तब तक के लिए की है, जब तक उन्हें नई किताबें नहीं मिल जातीं। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, जिन छात्रों ने पिछली कक्षा पास कर ली है, उनकी किताबें उनके जूनियर्स को वितरित की गईं हैं, ताकि पढ़ाई में किसी तरह की रुकावट न आए। प्रिंसिपल मोहित वशिष्ठ ने बताया कि मूल्यांकन प्रक्रिया के चलते पांच अप्रैल तक कॉलेज बंद था। जैसे ही नई किताबें आएंगी, छात्रों को उपलब्ध करा दी जाएंगी।