नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित वीओसी क्रिकेट मैदान में शुक्रवार को ओजी फ्रेंडशिप सीरीज नोएडा वर्सेस मुंबई का फाइनल खेला गया। मुकाबला ओजी क्रिकेट क्लब ने 207 रनों से जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओजी क्रिकेट क्लब ने 10 विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरजेपी क्रिकेट अकादमी 84 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। ओजी क्रिकेट क्लब के श्वेतम 112 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच बने। वहीं अद्विक अरोरा 3 विकेट गिरा कर बेस्ट बॉलर बने।