ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ओजे कैश प्राइज टूर्नामेंट अंडर-12 के लीग मैच में ओेजे क्रिकेट क्लब ने नोएडा मावेरिक्स को पांच विकेट से पराजित किया। मैच में आदर्श विवेक सिन्हा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नोएडा मावेरिक्स ने 40 ओवर के मुकाबले में सात विकेट पर 243 रनों का स्कोर खड़ा किया। दूसरी पारी में ओजे क्लब की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाकर मैच जीत लिया।