फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रांसफार्मर से तेल और कॉपर चोरी, बिजली सप्लाई बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-52 के पार्क में लगे बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर से बदमाशों ने तेल और कॉपर चोरी कर लिया। इससे सेक्टर के एक हिस्से की विद्युत आपूर्ति कुछ घंटे तक बाधित रही। सेक्टर-52 बिजली घर में तैनात जेई ब्रिजेश कुमार की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। जेई ने बताया कि 31 जनवरी की सुबह करीब 2 से 5 बजे के बीच ट्रांसफार्मर से तेल व कॉपर वायर की चोरी हुई जिससे ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रांसफॉर्मर खराब होने से इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जानकारी मिलने के बाद विभाग ने बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें