फोटो है-
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए रणभूमि संडे स्पेशल सीजन-21 के सेमीफाइनल मुकाबले में ओजी इलेवन ने एआईएमएस स्पार्टन्स को दो रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ओजी इलेवन ने निर्धारित 20 ओवरों में 151 रन बनाए। टीम के हृदयांशु पाल ने 48 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एआईएमएस स्पार्टन्स की टीम 20 ओवर में 149 रन पर सिमट गई। शुभम चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।