दनकौर(संवाद)। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को एसीपी तृतीय अरविंद कुमार व एसडीएम सदर चारुल यादव ने सिकंदराबाद से भाईपुर शिव मंदिर तक जाने वाले कांवड़ मार्ग निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्राधिकरण, विद्युत विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए। एसीपी ने बताया कि 23 जुलाई को शिवरात्रि पर कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालु शिव मंदिर भाईपुर पर जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालुओं को रास्ते में कोई परेशानी ना हो इसके लिए कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण में विद्युत व्यवस्था और बारिश से होने वाला सड़कों पर जल भराव आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। मार्ग में कुछ समस्याएं देखी गई हैं। व्यवस्थाओं को पूरी तरह सही करने के निर्देश दिए गए हैं।