फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने गांव पाटूका का दौरा कर पीड़ित परिवार के स्वास्थ्य की ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। गांव पाटूका में एलपीजी गैस लीकेज से लगी आग के कारण दो बच्चों की हुई मौत पर बृहस्पतिवार को तावडू एसडीएम सतीश यादव ने दौरा कर स्थिति का मुआयना किया। सरपंच और ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग की। एसडीएम सतीश यादव ने कहा कि यह घटना बहुत ही भयावह है। उन्होंने प्रशासन की और से पीड़ित परिवार की सहायता करने का भरोसा दिलाया। एसडीएम ने कहा कि पीड़ित परिवार के घर में हुए नुकसान का आंकलन पटवारी भेजकर करवा लिया गया है। प्रशासन की और से जो मदद होगी वह की जायेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जल्द ही गांव में ज़िला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी नूंह को ग्रामीण क्षेत्र में गैस सिलेंडर से संबंधित सुरक्षा व्यवस्था व उसके प्रयोग तथा बचाव का प्रशिक्षण लगाने के निर्देश दिए जाएंगे। ताकी लोग गैस सिलेंडर से लगने वाली आग से बचाव कर सके। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। ग्राम पंचायत सहसौला पट्टी के गांव पाटूका में 29 अक्तूबर की रात गैस लीकेज होने से घर में आग लग गई थी। आग में दंपती सहित उनके 7 बच्चें बुरी तरह से झुलस गए थे। जिनमें से उपचार के दौरान 7 वर्षीय बच्ची अस्मा व 3 वर्षीय शाद की मौत हो गई। जबकि बाकी पारिवारिक सदस्यों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें