यमुना सिटी(संवाद)। जेवर में भारतीय किसान यूनियन एकता के मुख्य पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बैठक का आयोजन किया। बैठक के बाद कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने पदों व सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इनमें जिला अध्यक्ष महेश सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि संजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह, जिला प्रवक्ता चेतन शर्मा, सुनील, गोपाल सिंह, नवाब कुरैशी, भोला सिंह, प्रदेश सचिव योगेन्द्र छौंकर समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।