फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों की समस्याओं का प्रखुता से निस्तारण करें अधिकारी: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यमियों की समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण करें अधिकारी : डीएम
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की ऑनलाइन बैठक ली। उद्यमियों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभाग व अफसरों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी उद्यमी अपने-अपने यहां कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करें। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएं। बैठक में नोएडा इंटरप्रेन्योर एसोसिएशन और लघु उद्योग भारती ने लॉकडाउन के दौरान अधिक बिजली बिल, 15 दिन की सुरक्षा धनराशि को बिल में जमा करने, कनेक्शन नहीं देने संबंधी शिकायत की। सरकार ने एक माह का फिक्स चार्ज वापस देने का आदेश दिया था, लेकिन एनपीसीएल ऐसा नहीं कर रहा है। उद्यमियों ने बताया कि अंश धारिता में परिवर्तन पर कंपनियों के शेयर होल्डर्स से स्टांप शुल्क वसूलने की तैयारी की जा रही है। इस पर रोक लगनी चाहिए। सूरजपुर साइट बी, सी, साइट-4 व 5 में सड़क और नाली टूटी पड़ी है। मेंटेनेंस के अभाव में औद्योगिक सेक्टरों का बुरा हाल है। सड़कों पर रोशनी की भी व्यवस्था नहीं है। वारदात का खतरा रहता है। वहीं, ग्रेटर नोएडा के उद्यमियों ने कहा कि प्राधिकरण के सेक्टरों में सड़कों के किनारे बस और ट्रक की अवैध पार्किंग बन गई है। जगह-जगह अतिक्रमण हो गया है। उद्योग विहार एक्टेंशन, इकोटेक दो का संपर्क मार्ग बनाने की मांग की है। यमुना प्राधिकरण के उद्यमियों ने कब्जा दिलाने की मांग की है। साथ ही लीज डीड के लिए जारी नोटिस को वापस लेने की भी मांग की है। उद्यमियों ने अपनी बाकी समस्याओं को भी रखा है। जिन पर डीएम ने संबंधित अफसरों से जवाब तलब किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें