ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ला रेजिडेंशिया सोसाइटी के निवासियों ने तीसरे दिन यानी सोमवार को भी धरना स्थल पर लैपटॉप से अपना कार्य करते हुए विरोध जताया। महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन भी किया गया। लोगों का कहना है कि पूरे नवरात्र यह प्रदर्शन जारी रहेगा। जब तक बिल्डर प्रबंधन उनकी समस्याओं को समाधान नहीं करता। सोसाइटी में रहने वाले लोगों मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने के कारण परेशान हैं। सुमिल जलोटा ने बताया कि बिरला प्रबंधन द्वारा 40 प्रतिशत मेंटेनेंस शुल्क में वृद्धि करने के बाद भी सुविधाओं में कटौती की जा रही है। जिसको देखते हुए लोगों ने प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। यह प्रदर्शन करीब 13 दिन तक जारी रहेगा। नवरात्रि के अंतिम दिन इसको समाप्त किया जाएगा। वहीं, शकुंतला ने बताया कि आए दिन सोसाइटी में लिफ्ट की घटनाएं हो रही है। लोग लिफ्ट में फंस जाते हैं, जिससे उसका इस्तेमाल करने में डर लगता है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था भी बेकार है। ब्यूरो