नोएडा (संवाद)। सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट के पास हेलीपैड ग्राउंड में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन बुधवार को व्यास आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया। इस दौरान भगवान को छप्पन भोग भी लगाया गया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भक्ति के साथ संस्कार, सदाचार और अच्छे आचरण की प्रेरणा देती है। इस दौरान कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, संजय कुमार गुप्ता, रोहित रिछारिया महाराज, आचार्य सतपाल, आचार्य संगम, पूर्व विधायक विमला बाथम, डॉ. वीके गुप्ता और रीना गुप्ता मौजूद रहीं।