नोएडा (संवाद)। सेक्टर-80 स्थित स्टार क्रिकेट मैदान में मंगलवार सुबह स्टार वीकडे मॉर्निंग सीजन-6 के लीग मैच में ऑफ ड्यूटी चैंप्स की टीम तीन रन से विजयी रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑफ ड्यूटी चैंप्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। लक्ष्य को हासिल करने उतरा द लायंस क्लब 169 रनों पर ही ढेर हो गया। 101 रनों की पारी खेलने वाले दिलीप कुमार यादव प्लेयर ऑफ द मैच रहे। दिव्यांशु श्रीवास्तव 3 विकेट लेकर बेस्ट बॉलर बने।