फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निवासियों ने की निष्पक्ष चुनाव मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा।
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट स्थित व्हाइट ऑर्किड सोसाइटी में रविवार को निवासियों ने बैठक कर दो वर्षों से अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) की ओर से चुनाव नहीं कराने का मुद्दा उठाया। निवासियों ने वर्तमान एओए पर धन का दुरुपयोग और भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। सोसाइटी के पूर्व उपाध्यक्ष बलवंत सिंह और सदस्य अरुण गौर ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा इसी वजह से दिया था क्योंकि वर्तमान एओए न तो चुनाव करा रही थी और न ही पैसों के उपयोग में कोई पारदर्शिता रख रही थी बल्कि धन का लगातार दुरुपयोग हो रहा था। बैठक में निवासियों ने निर्णय लिया कि यदि आने वाले दिनों में डिप्टी रजिस्ट्रार व बिना चुनाव के बनी एओए पारदर्शी चुनाव नहीं कराती है तो हम अविश्वास प्रस्ताव लाकर इस एओए को समाप्त करेंगे। हम लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत निष्पक्ष चुनाव की मांग कर रहे हैं। यह केवल हमारी सोसाइटी का मुद्दा नहीं बल्कि हर उस नागरिक के अधिकार से जुड़ा है जो अपनी मेहनत की कमाई से सोसाइटी चलाता है। इस मौके पर सुमित शर्मा,सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें