फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ओसी और पूर्णता प्रमाणपत्र सेवाएं निवेश मित्र से जुड़ेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की सेवाओं को इनवेस्ट यूपी के पोर्टल निवेश मित्र-3 से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सबसे पहले नियोजन विभाग की अधिभोग प्रमाणपत्र (ओसी) व पूर्णता प्रमाणपत्र की सेवाओं को जोड़ा जाएगा। इसके लिए सॉफ्टवेयर को निवेश मित्र-3 पोर्टल से जोड़े जाने और एक साल तक देखरेख का टेंडर प्राधिकरण ने जारी कर दिया है। इस काम के लिए एजेंसी को प्राधिकरण 28.45 लाख रुपये का भुगतान करेगा। निवेश मित्र-3 पोर्टल से सेवाओं को जोड़े जाने के साथ समयावधि भी तय की जाएगी। नक्शे से जुड़े काम के लिए 15 दिन का समय प्राधिकरण को मिलेगा। इस दौरान या तो आवेदन निरस्त करना होगा या फिर नक्शा पास करना होगा। आपत्ति भी प्राधिकरण सिर्फ एक बार ही लगा सकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें