फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वैभव के मोबाइल में मिले आरोपी के आपत्तिजनक वीडियो व फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
वैभव के मोबाइल में मिले आरोपी के आपत्तिजनक वीडियो व फोटो
विज्ञापन


मृतक छात्र के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट से हुआ खुलासा
कस्बा बिलासपुर में दो माह पहले व्यापारी के बेटे की गई थी हत्या


संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कस्बा बिलासपुर में दो माह पहले व्यापारी अरुज सिंघल के बेटे वैभव (16) की हत्या के मामले में उसके मोबाइल की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में मृतक के मोबाइल में हत्यारोपी माज के कई आपत्तिजनक वीडियो व फोटो मिले हैं। इसे डिलीट करने को लेकर ही आरोपियों ने वैभव की गला दबाकर हत्या की और शव नहर में फेंक दिया था। हत्या के वक्त वैभव करीब 10 मिनट तक तड़पा था। पुलिस पूछताछ में भी आरोपियों ने हत्या की वजह यही बताई थी।

बिलासपुर के किराना व्यापारी अरुज सिंघल का बेटा वैभव 30 जनवरी की शाम अचानक लापता हो गया था। 31 जनवरी को परिजन ने अज्ञात के खिलाफ बेटे के अपहरण करने का केस दर्ज कराया था। शक के आधार पर पुलिस ने बिलासपुर निवासी माज पठान और अयान को हिरासत में लिया तो आरोपियों ने वैभव की हत्या कर शव को खेरली नहर में फेंकने की बात कबूली थी। आरोपियों ने बताया कि हत्या के बाद मृतक वैभव के मोबाइल से सारा डाटा डिलीट कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस डाटा को साक्ष्य के रूप में पुलिस ने मृतक के मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा था। जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस जल्द ही सभी साक्ष्यों के साथ आरोप पत्र दाखिल करने की बात कह रही है। वैभव की हत्या को लेकर काफी हंगामा हुआ था। पुलिस पर लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप भी लगे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेेकर व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरना-प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें