नोएडा (संवाद)। सेक्टर-128 स्थित न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान में न्यूलैंड्स प्रीमियर लीग सीजन-17 का मुकाबला खेला गया। इसमें एनजेडएम नाइट राइडर्स ने हरिकेन टीम को पांच विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरिकेन ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 165 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनजेडएम नाइट राइडर्स ने 13.4 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। नाबाद 74 रन बनाने वाले अमित को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि चार विकेट लेने वाले सनी बेस्ट बॉलर बने।