नोएडा। भंगेल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को रहम फाउंडेशन की ओर से टीबी मरीजों को पोषण पोटली दी गई। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी की अध्यक्षता में फाउंडेशन की ओर से 25 टीबी मरीजों को पोषण पोटली दी गई। कार्यक्रम में रहम फाउंडेशन से डॉ. धीरज भार्गव एवं क्षय रोग विभाग से डीपीसी अंबुज पांडेय, एसटीएलएस रविंद्र राठी, एसटीएस रजनीश कुमार व एलटी खेमराज सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो