नोएडा (संवाद)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में टीबी मरीजों के लिए पोषण पोटली दी गई। मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार रहे। इस दौरान जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. आरपी सिंह, डॉ. उबैद, डॉ. संजीव, संजय त्रिपाठी, मंजीत कुमार, पवन भाटी, लल्लन यादव, कमल और ब्रजपाल मौजूद रहे। कार्यक्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से करीब 50 टीबी मरीजों को पोषण पोटली दी गई।