फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी : 50 से कम अंक वालों के दाखिले के कम आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूलों ने दाखिला मानकों में मिले अंकों के आधार पर सूची जारी की
विज्ञापन


एक समान अंक वाले बच्चों की संख्या ज्यादा होने के कारण लॉटरी निकालेंगे स्कूल

कई स्कूलों ने लॉटरी का शेड्यूल भी जारी किया, कल से होगी शुरू

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के निजी स्कूलों ने नर्सरी दाखिले के लिए आए आवेदनों के बाद शुक्रवार को आवेदकों को मानकों में मिले अंकों के आधार पर सूची जारी कर दी गई। अधिकतर स्कूलों ने मानकों के कुल अंकों को ही जारी किया है। स्कूलों ने जिस तरह से सूची जारी की है उसमें नेबरहुड (पड़ोस) के पचास से कम अंक प्राप्त करने वालों के लिए दाखिले की उम्मीद कम बन रही है। हालांकि, इसमें अभी लॉटरी दाखिले की सीट पक्की करेगी। लॉटरी के बाद सभी स्कूल 20 जनवरी को दाखिले की पहली लिस्ट प्रतीक्षा सूची के साथ जारी करेंगे।

ज्यादातर स्कूलों ने 50 से 90 अंक वालों को ही अपनी सूची में स्थान दिया है। इससे मानकों में कम अंक वालों के लिए दाखिले की राह मुश्किल हो गयी है। ऐसे आवेदकों के लिए प्रतीक्षा सूची में नाम आने और शिफ्टिंग का दौर शुरु होने पर दाखिले की उम्मीद बन सकती है। शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार स्कूलों ने 13 जनवरी को दाखिला मानकों में मिले अंकों की सूची अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी। इसके साथ ही लॉटरी की तिथि को भी जारी किया गया है। सूची देखने से लग रहा है कि 50 से ज्यादा अंक वालों के दाखिले की संभावना ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों ने सूची में 40-90 अंक वालों को दी जगह

वसुंधरा स्थित एवरग्रीन पब्लिक स्कूल ने अपनी सूची में 40-90 अंक पाने वाले बच्चों की सूची जारी की है। अब 17 जनवरी को इन बच्चों की लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी में सफल रहने वाले बच्चों की सूची 18 जनवरी को जारी की जाएगी। वहीं, राजेंद्र नगर स्थित सालवान पब्लिक स्कूल ने 75 अंक वाले 281 बच्चों को सूची में जगह दी है। स्कूल ने 13 जनवरी को ही लॉटरी निकाल दी है। अब इसका रिजल्ट 16 जनवरी को स्कूल वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। रोहिणी स्थित हेरिटेज स्कूल ने 80 अंक वालों को जगह दी है। स्कूल 14 जनवरी को लॉटरी निकालेगा। वही 21 जनवरी से दस्तावेज के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होगी। द्वारका स्थित इंद्रप्रस्थ स्कूल ने सूची में 55 से 70 अंक वाले बच्चों को जगह दी है। स्कूल 14 जनवरी को इन बच्चों की लॉटरी निकालेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें