नोएडा। सेक्टर-108 के आसपास बढ़ते रेहड़ी-पटरी के अतिक्रमण को लेकर सेक्टरवासियों ने चिंता जताई है। निवासियों का आरोप है कि अतिक्रमण बढ़ने से चोरी और झपटमारी की घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने प्राधिकरण और पुलिस प्रशासन से तत्काल अतिक्रमण हटाने की मांग की है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि सेक्टर के प्रवेश द्वार नंबर-1 के बाहर सर्विस रोड पर रोजाना चाय, रेहड़ी और पटरी की दुकानों की संख्या बढ़ रही है। यहां आए दिन झगड़े भी होते हैं। आरडब्ल्यूए ने प्रवेश द्वार से अतिक्रमण हटाने के साथ दोबारा कब्जा न होने देने की व्यवस्था करने की मांग की है। ब्यूरो