फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एनटीपीसी दादरी को मिले तीन स्वर्ण सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। एनटीपीसी दादरी को राजभाषा संवर्धन, सर्वश्रेष्ठ सामाजिक प्रभाव लघु फिल्म तथा ग्रामीण एवं स्वास्थ्य सेवा श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए तीन स्वर्ण पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। कार्यकारी निदेशक एके. मिश्रा ने बताया कि स्टेशन को वर्ष 2026 में डायमंड श्रेणी के अंतर्गत यह सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि राजभाषा, सामाजिक दायित्व, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्टेशन को कॉलिंग एनवायरनमेंट एक्सीलेंस नेशनल अवार्ड-2025 भी मिला। ए.के. मिश्रा ने सभी कर्मचारियों और विभागों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि टीमवर्क, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें