फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीएचसी, पीएचसी पर एंटी रैबीज का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी, पीएचसी पर एंटी रैबीज का संकट
विज्ञापन


- जिला अस्पताल में ही मरीजों को लग पा रही एंटी रैबीज, सीएमओ ने बुलाई बैठक
नोएडा। कुत्तों के काटने की घटनाओं के बीच सीएचसी और पीएचसी पर एंटी रैबीज का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में केवल जिला अस्पताल में ही मरीजों को एंटी रैबीज की डोज लग पा रही है। एंटी रैबीज के नहीं मिल पाने पर सीएमओ ने भी स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक बुधवार को बुलाई है।
विज्ञापन

जानकारों के मुताबिक अधिकांश सीएचसी, पीएचसी पर एंटी रैबीज का स्टॉक नहीं है। ऐसे में मरीजों को वापस लौटाया जा रहा है। जरूरी होने पर जिला अस्पताल में मरीज रेफर किए जा रहे हैं। वहीं नेशनल रैबीज कंट्रोल प्रोग्राम के प्रभारी डॉ. अमित कुमार शर्मा का कहना है कि अगर किसी सीएचसी, पीएचसी पर स्टॉक की दिक्कत है तो वहां के प्रभारी को इसकी मांग करनी चाहिए। जिला स्तर पर एक बफर स्टॉक मौजूद होता है। इससे खरीद नहीं हो पाने की स्थिति में जरूरत को देखते हुए वैक्सीन उपलब्ध करा दी जाती है। वहीं, सीएमओ प्रभारी डॉ. ललित कुमार का कहना है कि बुधवार को एक बैठक बुलाई है। इसमें एंटी रैबीज के स्टॉक की समीक्षा की जाएगी। जहां भी दिक्कत है। वहां वैक्सीन उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें