ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की एनएसएस यूनिट-3 ने क्लीन जीबीयू, ग्रीन जीबीयू संदेश के साथ सरोवर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने सरोवर और आसपास के क्षेत्रों से कांच, प्लास्टिक समेत अन्य कचरा एकत्र किया। अभियान में करीब 10 बड़े बैग कचरा एकत्र कर उचित निस्तारण किया गया। अभियान का संयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राहुल कपूर ने किया। समाजशास्त्र एवं समाज कार्य विभाग के डॉ. सुहैल आलम, डॉ. कृति मिश्रा, नवनीत सिंह और मैनलीन बावा ने विभिन्न टीमों का नेतृत्व किया। ब्यूरो