दनकौर(संवाद)। गलगोटिया यूनिवर्सिटी का सात दिवसीय एनएसएस शिविर बुधवार से डूंगरपुर के रीलखा गांव में शुरू हो गया। शिविर में 50 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं, जो सात दिनों तक विभिन्न सेवा कार्य करेंगे। शिविर के पहले दिन मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. उपासना सिंह शामिल हुईं। उन्होंने छात्राओं को महिला सशक्तीकरण की जानकारी दी और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। शिविर में डॉ. ताशा सिंह परिहार, आस्था श्रीवास्तव, मनीषा शर्मा, अनुज भाटी, अमन शर्मा आदि मौजूद रहे।