ग्रेटर नोएडा (संवाद) । एनएससीए ने सिटी हॉक्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे सिटी हॉक्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में टाइगर एस डेन क्रिकेट अकादमी को 52 रन से हरा दिया। टीम की जीत में अमान खान की 70 गेंदों पर 111 रन की शतकीय पारी अहम रही। उन्होंने 11 चौके और छह छक्के लगाए। एनएससीए ने 37.4 ओवर में 249 रन बनाए। जवाब में टाइगर एस डेन की टीम 32.4 ओवर में 197 रन पर सिमट गई। अमान प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।