फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एनक्यूएएस प्रमाणन की प्रक्रिया आखिरी चरण में

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। आठ स्वास्थ्य केंद्रों को मिलने वाली राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) प्रमाणन मिलने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। प्रदेश सरकार की टीम ने निरीक्षण के दौरान इन सभी केंद्रों को संतोषजनक पाया, जिसके बाद अब केंद्र सरकार की एनक्यूएएस टीम अंतिम सत्यापन के लिए निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के दौरान टीम ने दादरी, बिसरख और जेवर क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता और सेवाओं की गुणवत्ता का परीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रमाणन मिलने की पूरी संभावना है। एनक्यूएएस प्रमाण पत्र मिलने से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और अधिक मजबूत होगी और मरीजों का भरोसा भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें