नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित स्वास्तिक क्रिकेट मैदान में शुक्रवार सुबह अल्टीमेट क्रिकेट बैटर सीजन 3 के लीग मैच में एनपीजी इलेवन ने इंडियन क्रिकेट क्लब को हरा दिया। पहले खेलते हुऐ इंडियन क्रिकेट क्लब दिल्ली ने 10 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करते हुऐ एनपीजी इलेवन ने 6 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। एनपीजी इलेवन के धर्मेंद्र मिश्रा 71 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच बने। वहीं दिनेश बिष्ट को बेस्ट बॉलर चुना गया।