फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिना पास के नहीं होगा प्राधिकरण में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण कार्यालय में बृहस्पतिवार को एक विभाग में अधिकारी और फरियादी के बीच हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। बिना अनुमति आए लोगों को बाहर भेजने पर प्राधिकरण अधिकारियों के खिलाफ जमकर हंगामा किया। वहीं, आला अधिकारियों के निर्देश पर बृहस्पतिवार को आननफानन व्यवस्था में बदलाव किया गया। अब बिना पास के किसी भी व्यक्ति को प्राधिकरण कार्यालय में प्रवेश नहीं मिलेगा। पास से भी सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक ही कार्यालय में रहने की मोहलत दी जाएगी। यदि किसी को इसके बाद आना है तो संबंधित विभाग के अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन

प्राधिकरण के एसीईओ अमनदीप डुली ने बताया कि पास बनवाने के लिए गेट-दो स्थित काउंटर पर नाम, पता, मोबाइल नंबर और काम का ब्यौरा भरा जाएगा। जिस विभाग में काम बताया है, अब उसी में जा सकेंगे। पास के बाद ही वाहन का भी प्रवेश हो पाएगा। हालांकि ई-पास की व्यवस्था पहले से ही लागू है। इसे आने वाले लोग ऑनलाइन पास प्राप्त कर सकते हैं। इसका लिंक प्राधिकरण की वेबसाइट पर विजिटर मैनेजमेंट सिस्टम के नाम से दिया गया है। जिन लोगों को दोपहर के बाद दफ्तर में प्रवेश करना हो तो उनको संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष से अनुमति लेनी होगी। वहीं, लोगों का आरोप है कि अधिकारी दलालों के जरिये ही लोगों का काम करते हैं।
पहले भी जारी किया था पत्र
करीब एक साल पहले भी प्राधिकरण ने दलालों पर सख्ती करते हुए एक पत्र जारी किया था। उसमें कहा था कि जो व्यक्ति अपने काम के लिए नहीं आता है तो वह दलाल की श्रेणी में आता है। यदि स्वयं का काम नहीं है तो उसको प्रवेश न दिया जाए और वह पास लेकर ही आएगा।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और जनता के काम को सीधे निपटाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। किसी भी विभाग का औचक निरीक्षण किया जाएगा। - सुरेंद्र सिंह, सीईओ, ग्रेनो प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें