फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में भीषण आग, एक की मौत; रैक गिरने से तीन मजदूर दबे

Tue, 05 Mar 2024 02:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी

सार

ग्रेटर नोएडा के दादरी में एक कंपनी में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं रैक गिरने से तीन मजदूर दबे हैं। फिलहाल, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरटेल कंपनी के गोदाम में सामान रखने की रैक गिरने से तीन मजदूर दब गए। हादसे में जारचा निवासी मनीष की मौत हो गई, जबकि दो मूलरूप से कानपुर निवासी बबलू और अमरोहा के बरखेड़ा निवासी लवकुश का इलाज जारी है। एसीपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के अच्छेजा गांव के पास एनएसबीपीओ एयरटेल कंपनी का गोदाम है। यहां कंपनी ग्राहकों के रिकाॅर्ड समेत अन्य दस्तावेज रखती है। गोदाम में गाजियाबाद निवासी बबलू, लवकुश और मनीष समेत आठ कर्मचारी तैनात हैं। सोमवार को रोजमर्रा की तरह वेयरहाउस में कर्मचारी ट्रक से आए दस्तावेज को वेयरहाउस में रैक पर रख रहे थे। इसी दौरान रैक टूटकर मनीष, लवकुश और बबलू के ऊपर गिर गई।

तीनों के दबने से मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास काम करने वाले कर्मचारी भी स्टोर की ओर दौड़े। काफी देर तक जारी रही मशक्कत के बाद किसी तरह फाइल-रजिस्टर और रैक के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


बादलपुर पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से तीनों को गाजियाबाद के अस्पताल भेजा। जहां मनीष ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एडीसीपी ने मामले की जांच के निर्देश एसीपी को दिए गए हैं। उनसे हादसे के कारणों की रिपोर्ट मांगी गई है।

गोदाम में रैक के नीचे दबने से एक कर्मचारी की मौत हो गई है। एसीपी को मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - हृदेश कठेरिया, एडीसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें