नोएडा। डुप्लीकेट आरसी की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। अब शहरवासियों को परिवहन विभाग के कार्यालय के चक्कर नही काटने होंगे। अधिकारियों के अनुसार अब शहरवासी सीधा अपने फोन या कंप्यूटर के माध्यम से घर बैठे ही परिवहन विभाग की वेबसाइट www.pariwahan.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के बाद डुप्लीकेट आरसी की जानकारी के बारे में ट्रैक भी कर सकेंगे। ब्यूरो