फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अब आईपीयू से जापानी भाषा की पढ़ाई कर सकेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
-आईपी यूनिवर्सिटी ने जापानी भाषा में शुरु किया सर्टिफिकेट कोर्स
विज्ञापन


-यह सर्टिफिकेट कोर्स पार्ट टाइम में ऑनलाइन मोड में उपलब्ध है

-ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, चार मार्च तक हो सकेंगे आवेदन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। विद्यार्थी अब गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) से जापानी भाषा में पढ़ाई कर सकेंगे। आईपीयू के विदेशी मामलों के निदेशालय ने जापानी भाषा शिक्षण प्रभाग ने जापानी दूतावास के सहयोग से पंद्रह सप्ताह के जापानी भाषा शिक्षण का एक सर्टिफिकेट शुरू किया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि चार मार्च है। यह सर्टिफिकेट कोर्स पार्ट-टाइम में तथा ऑनलाइन मोड में उपलब्ध है।

आईपीयू के द्वारका कैंपस में बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम में इस सर्टिफिकेट की औपचारिक लांचिंग की गई। इसके साथ ही इसमें आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस अवसर पर आईपी यूनिवर्सिटी के विदेशी मामलों के निदेशालय की निदेशक प्रो. विजिता सिंह अग्रवाल और शिक्षण शास्त्र और मानविकी के डीन प्रो विवेक सचदेवा एवं जापानी दूतावास की ओर से जापानी भाषा शिक्षण प्रभाग की प्रमुख मीना मत्सुयामा तथा कीयो यूनिवर्सिटी के इंडो-जापान प्रयोगशाला की वरिष्ठ शोधकर्ता टोमो क्वारे उपस्थित थे। निदेशक प्रो. अग्रवाल ने बताया कि इस कोर्स के लिए चार मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। चार मार्च से दो बैच में इस कोर्स के लिए कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

एक-एक घंटे की ऑनलाइन क्लास शनिवार और रविवार को शाम में आयोजित की जाएगी। ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ ले सकें इसके लिए कोर्स की फीस पांच हजार रुपए रखी गई है। इस कोर्स को पूरा करने के दौरान छात्रों को जापानी संस्कृति एवं जीवन शैली को समझने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा। जापानी भाषा सीखने के इच्छुक इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन का लिंक एवं अन्य विवरण यूनिवर्सिटी वेबसाइट www.ipu.ac.in पर विदेशी मामलों के निदेशालय के पेज पर उपलब्ध है।
-
कोर्स खोलेगा उन्नति के द्वार
आईपीयू के कुलपति पद्मश्री प्रो डॉ महेश वर्मा ने कहा कि आज के समय में पूरी दुनिया ग्लोबल विलेज के रूप में सिमट के रह गई है। ऐसे में दूसरी विदेशी भाषाओं का ज्ञान करियर में अनगिनत अवसरों के द्वार खोलता है। पिछले एक दशक में काफी जापानी कंपनियों ने भारत में निवेश किया है। ऐसे में यह कोर्स उन कंपनियों में प्रवेश के लिए निश्चित तौर पर मददगार साबित होगा।
विज्ञापन



दूसरी विदेशी भाषाओं में डिप्लोमा कोर्स शुरू करने की योजना

आईपीयू विदेशी भाषाओं की अहमियत को समझते हुए अन्य विदेशी भाषाओं में सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स शुरू करने की योजना बना रहा है। प्रो. विजिता सिंह अग्रवाल ने कहा कि हम आने वाले समय में अन्य दूतावासों के सहयोग से दूसरी विदेशी भाषाओं में भी सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्सेज शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें