फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पोर्टल पर ऑनलाइन मिलेगी खनन की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
अब पोर्टल पर मिलेगी खनन की अनुमति
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिले में अब किसी भी तरह के खनन, बेसमेंट खोदने की अनुमति ऑनलाइन मिलेगी। अनुमति लेने वालों को प्रदेश सरकार के माइंस मित्रा पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद अनुमति की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन और तय समय के अंदर पूरी की जाएंगी। अगर किसी स्तर पर आवेदन लंबित रहता है तो फिर स्वत: ही अनुमति मिल जाएगी। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि प्रदेश सरकार ने पोर्टल शुरू किया है। जिस पर खनन विभाग से मिलने वाली कई अनुमति अब ऑनलाइन दी जाएगी। किसी भी तरह के खनन, बेसमेंट की खुदाई आदि की अनुमति के लिए आवेदन करना होगा। साथ ही 100 घनमीटर तक उप खनिज के फुटकर विक्रेताओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिला खनन अधिकारी भूपेंद्र यादव ने बताया कि हर अनुमति का अलग-अलग समय निर्धारित है। बेसमेंट की अनुमति एक माह के अंदर देनी होगी। अगर किसी भी आवेदन का निस्तारण तय समय के अंदर नहीं किया जाता है तो फिर पोर्टल स्वत: ही अनुमति जारी कर देगा। साथ ही भुगतान का लिंक भी आवेदनकर्ता के पास भेज देगा। उन्होंने बताया कि इस सुविधा के बाद कार्यालय आना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें