फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अब क्यूआर कोड से पहचाने जाएंगे उपभोक्ताओं के कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अब क्यूआर कोड से पहचाने जाएंगे उपभोक्ताओं के कनेक्शन

-उपभोक्ताओं की शिकायत को कम से कम समय में किया जाएगा निस्तारित
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अब बिजली के पोल पर क्यूआर कोड लगाकर उपभोक्ताओं की जानकारी मिलेगी। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। निगम ने ऐसे क्यूआर कोड तैयार किए हैं, जिनकी मदद से बिजली के पोल की लोकेशन समेत इनसे कितने उपभोक्ताओं को बिजली के कनेक्शन दिए गए हैं, इसकी जानकारी आसानी से मिल जाएगी।
विज्ञापन

कई बार दबिश के समय में विजिलेंस टीम और खराबी की शिकायत पर उपभोक्ताओं को ढूढ़ने में पेट्रोलिंग टीम का काफी समय बर्बाद हो जाता है। क्यूआर कोड से इस तरह की समस्या को दूर किया जा सकेगा। उपभोक्ता अपने बिजली पोल के क्यूआर कोड और उभोक्ता नंबर बताएंगे, जिसके आधार पर उनकी तुरंत सहायता की जाएगी। बिजली अधिकारियों के अनुसार जल्द ही पूरे शहर में बिजली के खंभों पर क्यूआर कोड डालने का काम पूरा कर लिया जाएगा। शहर में घरेलू कनेक्शन के उपभोक्ताओं का बिलिंग कार्य करने वाली एजेंसी टेरा साफ्टवेयर कंपनी इस काम को कर रही है। क्यूआर कोड में उस पोल पर लगे उपभोक्ताओं कनेक्शन के किलोवाट की भी जानकारी होगी। ऐसे में उपभोक्ता लाइनमैन के साथ सांठगांठ कर अपने कनेक्शन केबल को एक खंभे से हटाकर दूसरे खंभे पर भी नहीं लगवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें