फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अब कल आ सकते हैं सीएम, आज का कार्यक्रम टला

विज्ञापन
विज्ञापन
अब कल आ सकते हैं सीएम, आज का कार्यक्रम टला
विज्ञापन

नोएडा/ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के बिल्डर-खरीदार मामले की समीक्षा के लिए 16 मार्च को गौतमबुद्ध नगर आ सकते हैं। 15 मार्च का उनका कार्यक्रम किसी वजह से टल गया है। वह यहां जीबीयू में मामले की अपडेट जानकारी लेंगे। इसके साथ ही ग्रेनो की सीनियर सिटीजन एवं मिगसन अल्टिमो सोसाइटी में 10-10 लोगों को सांकेतिक तौर पर रजिस्ट्री के दस्तावेज सौंपेंगे। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त और नोएडा-ग्रेनो प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के अलावा जिलाधिकारी को पूरी तैयारी रखने को कहा है। ब्यूरो
-
बृहस्पतिवार को हुई 28 रजिस्ट्री
नोएडा प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-छह इंदिरा गांधी कला केंद्र में रजिस्ट्री के लिए विशेष कैंप लगाया गया है। इसमें बृहस्पतिवार को 28 फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री हुई। रजिस्ट्री के दौरान रजिस्ट्री विभाग और प्राधिकरण के अधिकारियों के अलावा फ्लैट खरीदार मौजूद रहे। रजिस्ट्री में कैपिटल इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, हाइड पार्क प्राइवेट लिमिटेड, गुलशन होम्स प्राइवेट लिमिटेड, डिवाइन इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड और लॉरेट बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड के डेवलपर्स का सहयोग मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
बिल्डरों के साथ सीईओ की हुई बैठक
प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम. ने बिल्डरों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक की। इसमें उन बिल्डरों को बुलाया गया, जिन्होंने अब तक रजिस्ट्री शुरू नहीं कराई है। प्राधिकरण ने सीएम के कार्यक्रम का हवाला देते हुए ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्री कराने पर जोर दिया। उन्होंने बिल्डरों से सहयोग की अपील भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें