फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निर्माणाधीन धार्मिक स्थल को ध्वस्त करने का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-151ए कामबख्शपुर गांव में बन रहे धार्मिक स्थल को नोएडा प्राधिकरण ने ध्वस्त करने का नोटिस जारी किया है। इस पर निर्माण करा रही प्रबंध समिति ने नाराजगी जताई है। प्राधिकरण के वर्क सर्कल-10 की तरफ से यह नोटिस जारी किया गया है। वर्क सर्कल प्रभारी डोरीलाल ने बताया कि बिना नक्शा पास करवाए डबल बेसमेंट का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा धार्मिक स्थल निर्माण की जिलाधिकारी से अनुमति भी नहीं ली गई है। निर्माण करवाने वाले प्रबंधन का कहना है कि जमीन का प्राधिकरण ने अधिग्रहण नहीं किया है। इसके अलावा आर्किटेक्ट से भूकंपरोधी बिल्डिंग का नक्शा व डिजाइन तैयार करवाकर निर्माण करवाया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें