नोएडा। सेक्टर-168 गोल्डेन पॉम सोसाइटी की अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन व बिल्डर को नोएडा प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया है। ग्रुप हाउसिंग विभाग के प्रभारी ओएसडी की तरफ से यह नोटिस सोसाइटी निवासी गजेंद्र सिंह की शिकायत पर जारी किया गया है। इस शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एक व्यक्ति ने प्रबंधन के बोर्ड पर अवैध रूप से अधिकार बनाया हुआ है। लगाए गए आरोपों पर बिंदुवार जवाब मांगा गया है। वहीं दूसरी तरफ सोसाइटी के एओए अध्यक्ष दीपेंद्र चौधरी का कहना है कि शिकायतकर्ता और लगाए गए आरोप निराधार हैं। शिकायत करने वाला पूर्व में सोसाइटी की एओए का डिफाल्टर था। इससे पैसा वसूला गया तो शिकायत शुरू कर दी है। ब्यूरो