फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुनवाई पर नहीं आने वाले नौ बिल्डरों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनवाई पर नहीं आने वाले नौ बिल्डरों को नोटिस जारी
विज्ञापन

- यूपी रेरा ने एकपक्षीय आदेश जारी करने की दी चेतावनी
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण ने सुनवाई पर नहीं आने वाले नौ बिल्डरों को नोटिस जारी किया है। सुनवाई पर नहीं आने के कारण खरीदारों की 11 शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। बिल्डरों को जारी नोटिस में कहा गया है कि अगली सुनवाई पर नहीं आने पर खरीदारों के पक्ष में आदेश जारी किया जाएगा। यूपी रेरा के अधिकारियों ने बताया कि इनमें एनसीआर के एयरकान सिस्टम्स इंडिया और वर्धमान रियलटेक बिल्डर और एनसीआर से बाहर के बिल्डरों में डायमंड इंफ्रा प्रोमोटर्स, गायत्री डेवलपर्स, हालमाॅर्क व्यापार, लक्ष्य रियल इंफ्रा, पेलार्स इंफ्रा डेवलपर्स, सुकृति हाउसिंग इंडस्ट्रीज और यजदान कंसट्रक्शन शामिल हैं। अफसरों ने बताया कि सुनवाई से दो दिन पहले संबंधित बिल्डर को मोबाइल और ई-मेल पर सूचना भेज दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें