फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रायल में नहीं पहुंचा एक भी खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिला स्तरीय सीनियर महिला बास्केटबॉल और हैंडबॉल टीम के चयन ट्रायल में सोमवार को एक भी खिलाड़ी ट्रायल में नहीं भेजा गया, जिससे चयन प्रक्रिया प्रभावित हुई। अधिकारियों का कहना है कि ट्रायल खेल विभाग और संबंधित जिला संघों के समन्वय से होना था। इसके लिए संघों के पदाधिकारियों को पहले ही सूचना दे दी गई थी, लेकिन उनकी ओर से खिलाड़ियों की भागीदारी नहीं कराई गई। अधिकारियों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलाकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बास्केटबॉल खिलाड़ियों के लिए कोच और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके विपरीत हैंडबॉल खिलाड़ियों के लिए पूरे गौतमबुद्ध नगर जिले में प्रशिक्षक (कोच) की व्यवस्था नहीं है, जिससे इस खेल के खिलाड़ियों को अभ्यास और तैयारी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खेल विभाग का कहना है कि यदि जिला संघ और विभाग मिलकर काम करे तो खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलेंगे और जिला स्तर पर मजबूत टीमें तैयार की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें