ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट के आम्रपाली लीजर वैली स्थित भारत क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही टी-20 क्रिकेट लीग में नॉर्दर्न स्टार्ट 11 ने फ्लेम बॉयस को 10 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर नॉर्दर्न स्टार्ट ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्लेम बॉयस टीम निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी। विजेता टीम की ओर से गर्वित ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।