नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों और कार्यालयों में बृहस्पतिवार को अधिकारियों, कर्मचारियों और यात्रियों ने वंदे मातरम गाया। बड़ौदा हाउस मुख्यालय में हुए कार्यक्रम का नेतृत्व उत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक मोहित चंद्रा ने किया। यहां रेलवे स्टॉफ ने एक स्वर में वंदे मातरम गाते हुए देश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता को सलाम किया। इसी कड़ी में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां दिल्ली मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने सामूहिक गायन का नेतृत्व किया। इस दौरान स्टेशन पर गीत की धुन के साथ यात्रियों ने भी पूरे उत्साह से भागीदारी की। उत्तर रेलवे के सभी प्रमुख स्टेशनों और चुनिंदा चलती ट्रेनों में भी वंदे मातरम का प्रसारण किया गया। ब्यूरो