ग्रेनो वेस्ट स्थित सम्पूर्णम सोसाइटी के पास से गुजर रही सर्विस रोड पर लगी कई स्ट्रीट लाइटें बंद
फोटो-
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट में सम्पूर्णम सोसाइटी के पास सर्विस रोड पर कई स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। रात में सड़क पर अंधेरा रहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे भी बने हुए हैं। निवासी शिवम प्रकाश ने बताया कि लाइटें बंद होने से पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कत होती है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को सावधानी से निकलना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने और सड़क के गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है।