माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत शिक्षा विभाग ने सीबीएसई,आईसीएसई,यूपी बोर्ड सहित अन्य बोर्ड के स्कूलों के प्रधानाचार्यों को हर स्कूल से पांच छात्रों का नामांकन करने के निर्देश जारी किए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड योजना का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, रचनात्मक सोच और नए विचार विकसित करना है। योजना के माध्यम से छात्रों को अपनी प्रतिभा और अभिनव सोच को सामने रखने का अवसर मिलता है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय से 05 छात्र-छात्राओं का नामांकन निर्धारित किया गया है। प्रधानाचार्यों से अभिभावकों से भी अपील करने को कहा गया है कि वे अपने बच्चों की प्रतिभा और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करें तथा विद्यालय के माध्यम से उन्हें इंस्पायर अवार्ड योजना में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।